Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


पूर्णिया, 10 मार्च (हि. स.)। पप्पू यादव की रैली से लौट रहे बाइक सवार बस से टकरा गए और भीषण रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। बाइक पर तीन युवक सवार थे। एक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गई तथा दूसरे नीरज यादव (18 ) पिता नंदकिशोर यादव की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई । तीसरा युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
मौत के बाद से परिजन का रो रो कर बुरा हाल है। यह घटना धमदाहा -पूर्णिया हाईवे पर लोहिया चौक के पास घटी।तीसरा घायल आनंद कुमार मैक्स सेवन अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहा है।
हिंदुस्थान समाचार/नंदकिशोर/चंदा