[ad_1]

गोपालगंज, 1 मार्च (हि.स.)। आगामी 9 मार्च को इस बार वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर जिला जज राकेश कुमार मालवीय ने राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि इस बार कुल 27 हजार 994 लोगों को विभिन्न विभागों के तरफ से नोटिस भेजा गया हैं, जिसमें 4 हजार 774 मामले जो न्यायालय में लंबित हैं। उन्हें चिन्हित कर निष्पादित करने के लिए नोटिस भेजा गया हैं, जिनमें लगभग 700 मामलों को इस बार निष्पादित करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।
वहीं अन्य मामले जिसमें बैंकों के मामले, महिला हेल्पलाइन, बिजली, टेलीफोन जैसे मामलों को लेकर भी 12 हजार 874 वादों को चिन्हित किया गया है और इन्हें भी नोटिस जारी किया गया है। इसमें से कम से कम 1500 वादों को निष्पादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं।
जिला जज ने बताया कि इसके लिए न्यायाधीशगण की 15 बेंच गठित की गई है। जो 9 मार्च को सुबह 10:00 बजे से व्यवहार न्यायालय परिसर में इन वादों को सुलझाने के लिए बैठ जाएंगे। जिला जज ने आम जनता से भी अपील किया कि अगर किसी भी तरह का बाद जिसको आपसी समझौता के आधार पर समाप्त करवाना चाहते हैं तो इस बार के राष्ट्रीय लोक अदालत में आकर इन वादों को सुलझाले। इससे पहले अपने संबंधित न्यायालय या लोक अदालत के कार्यालय में जाकर आवेदन देते हुए इसमें पहल कर सकते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ अखिला/चंदा