Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

दक्षिण दिनाजपुर, 27 जनवरी (हि.स.)। बांग्लादेश में तस्करी से पहले पतिराम थाने की पुलिस ने 14 किलो गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को शुक्रवार रात पतिराम तालतला मोड़ बस स्टैंड इलाके से गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के नाम बिल्टू दास और अमित प्रसाद है।
सूत्रों के अनुसार, कूचबिहार से बालुरघाट जाने वाली बस से गांजा तस्करी होने की सूचना पतिराम थाने की पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने के बाद पतिराम तालतला मोड़ बस स्टैंड में बस के पहुंचने से पहले पुलिस की एक टीम पहले वहां पहुंच गई। जब बस पतिराम पहुंची तो पुलिस ने बस की तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान बस से दो बैग में पांच पैकेट गांजा का बरामद हुआ। जिसका वजन 14 किलो था। पुलिस ने पूछताछ के बाद गांजा तस्करी मामले में संलिप्तता के आरोप में बस चालक बिल्टू दास और खलासी अमित प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बस को भी जब्त कर पतिराम थाने ले आई। पतिराम थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा