[ad_1]

पूर्वी चंपारण,25 जनवरी (हि.स.)। नेपाल के बारा जिला के पचरौता नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या- 6 स्थित लक्ष्मीनिया गांव में चार माह पूर्व भारतीय युवक अजीत कुमार सिंह की हत्या कर फरार शूटर रूपेश कुमार महतो को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
रूपेश पूर्वी चंपारण जिले के दरपा थाना क्षेत्र तिनकोनी पंचायत के वार्ड संख्या- 1 सुखलहिया गांव का रहने वाला है। बारा जिला के डीएसपी दधी राम न्योपारने ने इसकी पुष्टि करते हुए गुरुवार को बताया कि उक्त अपराधी को बारा जिला के कलैया वार्ड संख्या-10 से गिरफ्तार किया गया है। वह हाल ही में जिले के विश्रामपुर में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए सुजीत सिंह गैंग का सदस्य है। उसने ही सुजीत के साथ कलैया स्थित एकता बोर्डिंग स्कूल के प्रिंसिपल रूपेश सर्राफ हत्या कांड को अंजाम दिया था।
साथ ही सुजीत और रूपेश दोनों ने ही मिलकर पूर्वी चंपारण सुखलहियां निवासी अजीत कुमार सिंह की भी हत्या की थी। बताया गया कि अजीत सिंह की हत्या गैंगवार में दबदबा कायम करने को लेकर की गयी।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद /गोविन्द