Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हरिद्वार, 05 फ़रवरी (हि.स.)। पुलिस ने निर्माणाधीन मकान में चोरी करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
रानीपुर कोतवाली पुलिस को शक्ति नगर कालोनी सलेमपुर में ललित कुमार पुत्र स्व. ब्रजपाल निवासी ग्राम सलेमपुर, रानीपुर, हरिद्वार के निर्माणाधीन मकान में चोरी किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को चोरी करते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम 22 वर्षीय अमित पुत्र हरनाम ग्राम सलेमपुर व 20 वर्षीय संदीप पुत्र मदन निवासी ग्राम सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार बताए। आरोपितों के पास से लगभग 30 सरिया बरामद हुआ।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज