[ad_1]

नैनीताल, 10 मार्च (हि.स.)। जनपद में स्थित बाबा नीब करौरी के कैंची धाम में हाल में श्रद्धालुओं की संख्या अत्यधिक बढ़ी है। ऐसे में यहां सुविधाओं के यथाशीघ्र विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
इस कड़ी में रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम में प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के लिए 28 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा है, ‘कैंची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या साल दर साल बढ़ रही है, इसको ध्यान में रखते हुए यहां पर तमाम व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मुख्यंमत्री ने कहा है कि हमारी सरकार केदारखंड और मानसखंड के अंतर्गत आने वाले समस्त मंदिरों के साथ ही प्रदेश के समस्त तीर्थ स्थलों के विकास के लिए संकल्पित है।’
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/रामानुज