Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सहरसा,19 फरवरी (हि.स.)।जिले में नये पुलिस अधीक्षक पदास्थापना के पश्चात यातायात व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं। जिस कारण अपराध नियंत्रण के साथ-साथ यातायात व्यवस्था में भी सुधार परिलक्षित हो रहे है।
विशेष चौकसी बढ़ाते हुए अपराधियों की धर पकड़ भी की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष गश्ती वाहन जांच के क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर गोलमा स्थित प्रदुनंदन प्रिंटिंग प्रेस दुकान से दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से एक काला रंग के बैग मे रखे एक देसी कट्टा एवं दो बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया। वही एक अन्य गुप्त सूचना के आधार पर घोघनपट्टी वार्ड नंबर तीन स्थित छोटू यादव के घर के आंगन में एक बोरा में 69 बोतल कोडिंग युक्त कफ सिरप बरामद किया गया।जबकि छोटू यादव पुलिस को चकमा देते हुए घर से भागने में सफल रहा।
इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार पकड़े गए अपराधी सौर बाजार थाना के फोरसहा वार्ड नंबर 16 निवासी विलास शर्मा के पुत्र सनोज कुमार तथा अमरनाथ शर्मा के पुत्र आशीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से एक देसी कट्टा दो मोबाइल एवं प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि कुल मात्रा 7 लीटर 100 मिलीलीटर कोडिंन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया है। जिसके विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।इस छापेमारी टीम में पतरघट ओपी प्रभारी विकास कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल रोशन एवं पतरघट ओपी के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय