[ad_1]

जम्मू, 1 मार्च (हि.स.)। भाजपा जम्मू-कश्मीर के एसटी मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रोशन हुसैन गुज्जर के नेतृत्व में सांबा के मंडेरा समाज सम्मेलन (जनजातीय सम्मेलन) का आयोजन किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए चौधरी रोशन हुसैन ने जनजातीय समुदाय के लोगों को जम्मू-कश्मीर के जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए मोदी सरकार द्वारा की गई पहल की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि एनसी, पीडीपी और कांग्रेस ने जनजातीय समुदाय का इस्तेमाल केवल वोट बैंक के लिए किया और इस बात पर जोर दिया कि उनके शासन के दौरान कोई वास्तविक विकास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार ही है जिसने समुदाय को गले लगाया, उनकी जरूरतों को समझा और विकास के दरवाजे खोलकर उन्हें उचित अधिकार दिए।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान