Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

चंडीगढ़, 05 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में ग्राम सातरोड खुर्द में हिसार नगर निगम की 2998.20 वर्ग मीटर भूमि को भगवान वाल्मिकि अंबडेकर शिक्षा समिति (रजि.) हिसार को धर्मशाला/छात्रावास के निर्माण के लिए हस्तांतरित करने की मंजूरी प्रदान की गई। भगवान वाल्मिकी अंबेडकर शिक्षा समिति एक पंजीकृत समिति है और सक्रिय रूप से धर्मार्थ व समाज सेवा के साथ-साथ वंचित वर्ग के विशेषकर अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करा रहा है।
यह गैर लाभ वाली संचालित समिति है और आस-पास के क्षेत्रों में शैक्षिक सुविधाओं को भी बढ़ावा दे रही है। हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा 164 की उप धारा (सी ए) के प्रावधानों के अनुसार उक्त प्रस्तावित भूमि अर्थात 2998.20 वर्ग मीटर की कुल कीमत 80,90,885 रुपये (अस्सी लाख नब्बे हजार आठ सौ पचासी रुपये) बनती है। इसके अलावा समिति को आकस्मिक शुल्क भी देना होगा, यदि लागू है तो।
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव/प्रभात