[ad_1]


अररिया 07 मार्च(हि.स.)। अररिया आरसेटी में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 21 महिलाओं को अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए आरसेटी की ओर से 18 से 45 साल के उम्र की 21 महिलाओं को ट्रेनिंग दी गई।मौके पर डीआरडीए के निदेशक सोनी कुमारी,आरसेटी के स्टेट डायरेक्टर संजय कुमार सहित अररिया आरसेटी के डायरेक्टर सह एलडीएम अजीत कुमार वर्मा सहित अन्य ने महिलाओं को उत्साहवर्धन किया और सशक्त और स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया।
महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए डीआरडीए निदेशक सोनी कुमारी ने कहा कि महिला आत्मनिर्भर बन रही है और स्वरोजगार को अपनाकर महिला न केवल व्यक्तिगत तौर पर धन का उपार्जन कर सकती है,बल्कि परिवार के आय का बड़ा श्रोत भी बन सकती है।उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए अगरबत्ती के निर्माण को सीख उसे बिक्री करने के लिए बाजार उपलब्धता को लेकर भी चर्चा की।
एसबीआई आरसेटी के स्टेट डायरेक्टर संजय कुमार ने बताया कि 18 से 45 साल तक के युवाओं को विविध तरीके का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाता है।साथ ही आरसेटी की कोशिश होती है कि ट्रेनिंग के बाद प्रशिक्षुओं को बाजार भी उपलब्ध कराया जाय।मौके पर मौजूद स्थानीय निदेशक अजीत कुमार वर्मा ने सभी प्रशिक्षुओं को अच्छे से ट्रेनिंग लेकर अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षित करने पर जोर दिया।जिससे आत्मनिर्भरता की दिशा में अररिया जिला आगे बढ़ सके।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा