[ad_1]

मुंबई,05 मार्च (हि.स.)। सड़क दुर्घटना में दो लोगो की दर्दनाक मौत होने की घटना सामने आई है। इस संबंध में तुलिंज व विरार पुलिस स्टेशन ने वाहन चालक के ऊपर धारा 304 (अ) व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की विवेचना में जुटी है। हालाँकि, यह घटना 4 मार्च को घटी थी। मिली जानकारी के अनुसार,अमित उर्फ भोंगा घनश्याम मिश्रा (27),जय दुर्गा निवास-नालासोपारा पूर्व में रहता था।दर्ज मामले के अनुसार,आरोपी रमजान अब्दुल शहा ने बुलेट मोटर साइकिल क्रमांक एमएच 48 सीआर 0146 गाड़ी पर ट्रिपल सीट बैठाकर,यातायात नियमों की अनदेखी कर तेज गति से नगीनदासपाड़ा से विरार की ओर जा रहा था।जैसे ही,प्रगतिनगर में मंगलमूर्ति बिल्डिंग स्थित पहुँचा तो मोटरसाइकिल के पीछे बैठा अमीत उर्फ भोंगा घनशाम मिश्रा गिर गया और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुँची तुलिंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज व उपरोक्त आरोपी (रमजान अब्दुल शहा) के ऊपर केस दर्ज कर लिया। दूसरी घटना ;शैलेश सीताराम कोरेगांवकर (31),निवासी-नवजीवन नगर,नारंगी रोड, विरार पूर्व में रहता था। बताया हया है कि,शैलेश अपनी मोटर सायकल क्र.एमएच 48 आर 3215 लेकर नारंगी फाटक के पास,चिकन शॉप के सामने,जीएम नगर से नारंगी फाटक की ओर सड़क पर गाड़ी खड़ी कर बात कर रहा था,तभी पीछे आ रही टैंकर गाड़ी नं.एमएच 4 सीयू 2349 के चालक ने टैंकर को तेज गति से चलाया व मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी,जिससे दुर्घटना हो गई,हादसे में मोटरसाइकिल चालक शैलेश की मौत हो गई।विरार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
हिदुस्थान समाचार/