[ad_1]

हल्द्वानी, 05 जनवरी (हि.स.)। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारी उत्पीड़न के खिलाफ शुक्रवार को व्यापारी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से मिले। इस दौरान मंत्री ने व्यापारियों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा, महानगर अध्यक्ष गोविंद बगड़वाल एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष मुकेश ढींगरा के नेतृत्व में व्यापारी केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट से मिले और मंगलपड़ाव, बरेली रोड एवं नैनीताल मार्ग के सड़क चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न पर आक्रोश व्यक्त किया। व्यापारियों का कहना था कि प्रभावित व्यापारी विगत कई दशकों से अपना व्यापार कर रहे हैं। इस पर मंत्री भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर वार्ता की। भट्ट ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि उनका उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम/वीरेन्द्र
[ad_2]
Source link