Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नगांव (असम), 01 मार्च (हि.स.)। नगांव जिलांतर्गत रांगलू के काठियातली में पुलिस ने तलाशी अभियान चलाते हुए मादक पदार्थ जब्त किया।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात को तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तीन लोगों को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि रंगलू के एक पेट्रोल पंप में खड़े टाटा मोबाइल वाहन (एएस-11ईसी-4856) से ड्रग्स से भरे 9 साबुनदानी को जब्त किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कछार जिला निवासी इकबाल आलम बोरभुइयां, मणिपुर के जॉन केनाइड सोनगेट और मिजोरम के लालुन टोलुंगा के रूप में की गई है।
सूचना मिलते ही नगांव पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद