[ad_1]

13 गोली का खोखा व 2 स्कार्पियो बरामद,82 नामजद
नवादा, 13 जनवरी(हि. स.)।नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बलवापर गांव में दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर गोलीबारी की घटना में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद शनिवार को पुलिस ने 27 बलवाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। 13 अत्याधुनिक हथियार के खोखे के साथ दो स्कार्पियो को भी जब्त कर लिया है।
पकरीबरामा के एसडीपीओ महेश कुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस घटना में 82 लोगों का नामजद अभियुक्त बनाया गया है ।अन्य लोगों के गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स पावापुरी अस्पताल भेजा गया है ।जख्मी नीतीश कुमार, सुभाष यादव तथा संतु कुमार नगर परिषद के बलवा पर गांव के बताए जा रहे हैं। घटनास्थल से पुलिस ने 13 कारतूस का खोखा व,दो स्कार्पियो की बरामदगी की है। जबकि कुल 27 बदमाशों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी व पथराव में वारिसलीगंज थाने के एस आई निर्मल सिंह घायल हो गए हैं।
वारिसलीगंज रैंक प्वाइंट से सीमेंट, यूरिया व खाद्यान्नों का उठाव हर दिन होते आ रहा है। जिसमें खासकर बलवा पर गांव के ही श्रमिक वर्षों से काम करते आ रहे हैं।दो गुटों में बंटे श्रमिक ज्यादा लाभ कमानें के उद्देश्य से आपस में विवाद करते हैं। पूर्व में भी कई बार हिंसक झड़पें हुईं थीं । इस बार अगर पुलिस सक्रियता नहीं दिखाती तो कई मौतों का गवाह बलवा पर गांव बन जाता।
प्रेसवार्ता में एसडीपीओ ने बताया कि बलवा पर गांव के दो मजदूर गुटों में हुई हिस्सेदारी को ले उत्पन्न विवाद भीषण रूप ले लिया। जिसमें पत्थरबाजी से लेकर गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें तीन लोग जख्मी हुए हैं। स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए पुलिस ने 27 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। जबकि 82 लोगों को के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बलवा पर गांव से चंदन कुमार,राजा कुमार,साजन कुमार,आकाश कुमार, बाल्मीकि राउत,चंद्रदईप राउत, बिट्टू कुमार, धर्मेन्द्र राउत, सतेन्द्र राउत, संजय राउत, संजय यादव, कृष्णा यादव, नीतीश कुमार, फेकू यादव,अंकित कुमार, कुणाल कुमार, सीताराम यादव, बाबू लाल यादव, विकास कुमार,नवलेश कुमार, मंटू कुमार,दीपक कुमार,चंदन कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं काशीचक थाने के डेढ़गांव निवासी राजेश यादव तथा नालंदा जिले के बिन्दु थाने के लोदीपुर निवासी राखी कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। गांव में तनाव बना हुआ है। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा
[ad_2]