[ad_1]

फिरोजाबाद, 13 जनवरी (हि.स.)। थाना पचोखरा, एसओजी सर्विलांस व थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने शुक्रवार को खनन अधिकारी द्वारा थाने में दाखिल किए गए ट्रक को चोरी करने के चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया ट्रक फर्जी नम्बर प्लेट लगा एक ट्रक व हजारों की नकदी बरामद की है।
थाना प्रभारी सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक, थानाध्यक्ष पचोखरा सचिन कुमार व एसओजी प्रभारी अनुज राणा ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अभियुक्त राजकुमार पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी चन्द्रपुरा थाना बिजौली जिला ग्वालियर मप्र व प्रकाश में आये अभियुक्तगण मकरंद पुत्र उदय सिंह निवासी खिदरपुरा थाना बरोही जिला भिण्ड मप्र, राजपुत जाटव पुत्र इन्द्रल सिंह निवासी ग्राम बेरजा थाना बिजौली जिला ग्वालियर मप्र व राकेश पुत्र मनीराम निवासी हौरावली थाना सिरौल जिला ग्वालियर मप्र को कोरारा तिराहा सिरसागंज फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो ट्रक मय फर्जी नम्बर प्लेट के व माल बिक्री के 55 हजार रुपए बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 12 जनवरी 2024 को खनन अधिकारी मफत लाल द्वारा अपनी रोड चैकिंग के दौरान थाना पचोखरा आकर ट्रक संख्या RJ11GD9082 को दाखिल किया था। इस ट्रक को अभियुक्त राजकुमार चला रहा था। जो बदनियति से थाना परिसर से इस ट्रक को मय माल के चोरी कर ले गया था। जिसमें तत्काल मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त राजकुमार को उसके साथियों सहित गिरफ्तार किया गया है। जिनसे फर्जी नंबर प्लेट लगा चोरी किया गया ट्रक व एक अन्य ट्रक व 55 हजार रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने कार्यवाही कर सभी को जेल भेजा है।
हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/विद्याकांत
[ad_2]