Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पैसा कमाने के लिए युद्ध का खतरा लेने के लिए भी तैयार बेरोजगार
इजराइल में नौकरी के लिए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में चल रही है भर्ती
अच्छे वेतन और अच्छे देश में नौकरी के लिए दूसरे राज्य से भी पहुंच रहे हैं उम्मीदवार
रोहतक, 17 जनवरी (हि.स.)। हरियाणा के कामगार इजरायल की तस्वीर सुधारेेंगे। यहां के युवा पैसा कमाने के लिए युद्ध ग्रस्त इजराइल में जाने के लिए तैयार हैं। रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में 16 जनवरी से 21 जनवरी तक इजराइल देश में नौकरी के लिए तकनीकी लोगों की भर्ती की जा रही है।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी सुनीत मुखर्जी ने बताया कि भारत सरकार और इसराइल सरकार के बीच हुऐ करार के अनुसार इस भर्ती को स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन आयोजित कर रहा है। हरियाणा सरकार ने इसकी पहल करते हुए कौशल रोजगार के अंतर्गत स्किल्ड लोगों को भर्ती के लिए बुलाया जा रहा है जिसमें कारपेंटर , राजमिस्त्री इलेक्ट्रीशियन , प्लंबर , वेल्डर आदि लोग ही इस भर्ती के लिए बुलाए गए हैं। हरियाणा सरकार की इस पहल के अनुसार हरियाणा से 10000 लोगों को इसराइल भेजने का की व्यवस्था की गई है। अच्छी नौकरी और अच्छा देश होने के कारण रोहतक में भर्ती के लिए दूसरे प्रदेशों से भी काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यहां पहुंचे लोगों का कहना है कि उन्हें मीडिया के जरिए भर्ती पता लगा था जिसमें एक लाख से ज्यादा वेतन बताया गया है युद्ध जैसी स्थिति की परवाह न कर करते हुए भी लोग पैसा कमाने के लिए इसराइल जाना चाहते हैं।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी सुनीत मुखर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार और इसराइल सरकार के बीच हुए करार के अनुसार स्किल्ड लोगों के लिए हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में भर्ती आयोजित की जा रही है इस भर्ती को कौशल रोजगार के अंतर्गत स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन आयोजित कर रहा है हरियाणा सरकार की पहल के अनुसार हरियाणा में यह भर्ती महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में ही की जा रही है भारती का आयोजन 16 जनवरी से 21 जनवरी तक किया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/संजीव