Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


अररिया,16 फरवरी(हि.स.)। अररिया एसपी अमित रंजन के दिशा निर्देश पर फारबिसगंज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राजकीय राजमार्ग पर संदिग्धों के खिलाफ शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया गया,जिसमे तीन संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विशेष छापेमारी अभियान में परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक माधुरी कुमारी के नेतृत्व में गश्ती पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार यादव, पुलिस बलों के साथ परवाहा गांव के समीप से 20 वर्षीय पवन कुमार मंडल ,26 वर्षीय राजकिशोर राय और 19 वर्षीय छोटू कुमार राम को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार सभी भरगामा थाना क्षेत्र के शंकरपुर वार्ड संख्या 3 के रहने वाले है।तीनों को नशे की हालत में हंगामा करते हुए पुलिस ने पकड़ा।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा