[ad_1]




-भड़की महापौर ने दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश
गाजियाबाद, 28 फरवरी (हि.स.)। महापौर सुनीता दयाल बुधवार को बामेटा स्थित आदित्य वर्ल्ड सिटी पहुंची और वहां निरीक्षण के दौरान बिल्डर द्वारा बिना ट्रीट किये नाले में सीवर डलता देखकर भड़क गई और उन्होंने जीएम जल को कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए।
महापौर ने बताया कि निरीक्षण में पता चला कि आदित्य वर्ल्ड सिटी द्वारा खुले में सीवर का पानी नगर निगम के नाले में डाला जा रहा है, जो कि एन जी टी आदेश के खिलाफ है। महापौर ने बताया कि नियमानुसार हाई राईज सोसाइटी को स्वयं ही सोसाइटी में एस टी पी लगाकर पानी को ट्रीट कर प्रयोग करना होता है जो आदित्य वर्ल्ड सिटी द्वारा नही किया जा रहा है। बल्कि नाले में सीवर डाला जा रहा है। जिसके लिए बिल्डर्स पर निगम द्वारा कठोर कानूनी कार्यवाही करने ले लिए जी एम जल को निर्देशित किया गया है और नोटिस के साथ पेनाल्टी भी की जायेगी।
पार्षद पति ने बताया कि हज़ारों लोग निवास करते हैं वार्ड में। गाँव की भूमि भी बिल्डर ने ली है बिल्डर के नॉर्म्स में था कि जिस गाँव जमीन में हाई राईज सोसाइटी बनाई जाएगी। वहाँ की सड़कें, सीवर, पानी, नाले की व्यवस्था बिल्डर को करनी है जबकि आदित्य वर्ल्ड सिटी द्वारा ऐसा नहीं किया गया। जीएम जल के पी आनंद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश कुमार,अवर अभियंता अजय कुमार आदि साथ रहे। सभी अधिकारियों ने मौके की स्थिति देखी।
हिन्दुस्थान समाचार/फरमान अली
/विद्याकांत