[ad_1]

जींद, 31 जनवरी (हि.स.)। चंडीगढ-हिसार नेशनल हाइवे पर दनौदा खुर्द गांव के खेतों में महाकाल फैमिली ढाबे पर 29 जनवरी की रात को ढाबे के मलिक व ढाबे की देखभाल करने वाले पर फायर करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नरवाना डीएसपी अमित भाटिया ने बुधवार को यह जानकारी दी।
डीएसपी अमित भाटिया ने बताया कि सदर थाना पुलिस के प्रभारी रिषीपाल ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की और पिल्लूखेड़ा निवासी मोंटी उर्फ बंटी, गांव घसो कलां निवासी राहुल व गांव मलार निवासी मोंटी को गिरफ्तार किया है। मोंटी के खिलाफ असलहा अधिनियम के तहत पांच मामले दर्ज हैं। जिनमें पिल्लूखेडा में दो मामले, गोहाना में दो मामले व सफीदों में एक मामला दर्ज है। तीनों से एक रिवाल्वर व देशी कट्टा, 21 जिंदा कारतुस बरामद किए हंै। वहीं ओरोपीतों से जब गहनता से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास से बरामद हथियार उन्होने गांव फतेहपुर बागपत निवासी अकिंत से खरीदे हैं।
गौरतलब है कि चंडीगढ से हिसार नेशनल हाइवे के पास दनौदा खुर्द के खेतों में महाकाल फैमिली ढाबा के मालिक अमरजीत ने सदर पुलिस को शिकायत में बताया था कि 29 जनवरी रात के करीब 11 बजकर 11 मिनट पर एक सिल्वर रंग की गाड़ी आकर रुकी जिसमे से तीन लडक़े उतरे और ढाबे के काउंटर पर आए, जिनमें एक लडका अमित उर्फ गोलु पहले भी ढाबे पर खाना खाकर गया था। वह रात के समय वह अपने दो दोस्तो के साथ आया हुआ था। अमित ने उसके दोस्त गांव घसो कलां निवासी राहुल व गांव मलार निवासी मोंटी पनी की सब्जी खाने की कही। जब सब्जी उपलब्ध न होने की बात कही तो मोंटी व राहुल ने ढाबा मालिक जगरूप पर फायर किया। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद अमित, राहुल व मोंटी फरार हो गए। सदर पुलिस नरवाना ने अमित, मोंटी व राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव