[ad_1]


भोपाल, 14 फरवरी (हि.स.)। कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने बुधवार को मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड भोपाल की कार्यकारिणी के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।
इस दौरान कौशल विकास संचालक तथा मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड भोपाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमेश मिश्रा एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मंत्री शुक्ला ने ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष पद का कार्यभार किया ग्रहण
वहीं, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने भी ऊर्जा भवन में पूजा-अर्चना कर ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश