Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 11 फ़रवरी (हि.स.)। रविवार सुबह मां फ्लाईओवर पर एक युवक अचानक पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और वहीं रेलिंग पर बैठकर कुछ खा-पी रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवक का नाम अनवर शेख है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ कई घंटों तक वहीं बैठा रहा। जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सीढ़ी की मदद से सुरक्षित नीचे उतारा गया।
खबर लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक पुल की रेलिंग पर क्यों चढ़ा।
इस घटना के बाद से पुलिस की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल है कि आखिर युवक पुलिस की नजरों से बचते हुए कई घंटों तक फ्लाईओवर की रेलिंग पर कैसे बैठा रहा? हिन्दुस्थान समाचार /गंगा