Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रोहतक-महम-हांसी नई रेल लाइन को किया राष्ट्र को समर्पित
निर्माण पर खर्च हुई लगभग 890 करोड़ रूपए की धनराशि
रोहतक, 16 फ़रवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेवाड़ी जिला से प्रदेश की नौ विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण कर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी, जिन पर 9750 करोड रूपए की राशि खर्च होगी। रोहतक से महम-हांसी नई रेलवे लाइन को पीएम ने राष्ट्र को समर्पित किया, जिस पर लगभग 890 करोड रूपए की धनराशि खर्च हुई हैं।
स्थानीय स्तर पर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय बिजली एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा तथा पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने इस नई रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की विश्व में छवि को बेहतर बनाया है तथा भारत के प्रति विश्व के देशों का दृष्टिकोण बदला है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित, आत्मनिर्भर व विश्वगुरू राष्ट्र बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन से रोहतक और हिसार की दूरी कम हुई है तथा लोगों को आवागमन के लिए बेहतर सुविधा मिली है। इस 68.5 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन पर 141 छोटे तथा 6 बड़े पुलों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि देश में रेलवे के नेटवर्क को तीव्र गति से बढ़ाया जा रहा है। साथ ही प्रदेश में लोगों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए गत दस वर्षों में प्रदेश को 2550 किलोमीटर की लंबाई के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राप्त हुए हैं जबकि कांग्रेस पार्टी के दस वर्ष के दौरान 2014 तक प्रदेश को केवल 550 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग मिले थे।
सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि इस नई रेल सेवा से इस क्षेत्र में भारतीय रेल का नेटवर्क और बेहतर होगा तथा यहां के निवासियों का आवागतन सुगम होगा। इसके साथ ही इस क्षेत्र में औद्योगिक और कृषि विकास को ही गति मिलेगी। आर्थिक विकास होने से इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे तथा पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इस क्षेत्र का विकास भी तीव्रगति से होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इस क्षेत्र को रेलवे की दो विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि वर्तमान केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा रोहतक शहर को जाम से मुक्त करने के लिए एलिवेटिड रेलवे ट्रैक तथा एलिवेटिड सडक़ का निर्माण कर शहरवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव