Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पूर्णियां, 06 मार्च (हि.स.)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पुर्णिया सुजीत कुमार सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मार्च 2024 को आयोजित होगा।
इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय दिनेश शर्मा एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार डॉ निशांत कुमार प्रियदर्शी भी उपस्थित थे। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के कार्यक्रमानुसार वर्ष 2024 में 04 देश व्यापी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय पूर्णियाँ के साथ-साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी में भी किया जाएगा।
इसके लिए व्यवहार न्यायालय पूर्णियों के लिए 16 पीठ एवं अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी के लिए एक-एक पीठ का गठन किया गया है। पक्षकारों के सुविधा के लिए जिनका वाद जिस न्यायालय में लंबित है उनके वाद का निस्तारण उसी न्यायालय में समझौता के आधार पर किया जाएगा। आमजनों की सुविधा के लिए 5 हेल्प डेस्क भी बनाये गये हैं, जहां पारा विधिक स्वयं सेवक को प्रतिनियुक्त किया गया है।
हिंदुस्थान समाचार/नंदकिशोर