Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

घाटाल, 14 मार्च (हि.स.)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दासपुर स्थित अगरबत्ती कारखाने में मंगलवार रात लगी आग गुरूवार दोपहर तक नियंत्रित नहीं हो सकी। इस घटना की खबर पाकर घाटाल के तृणमूल सांसद देव ने गुरूवार को घटनास्थल का दौरा किया। घटनास्थल पर पहुंचे देव को देखते ही श्रमिकों की भीड़ एकत्रित हो गई। अभिनेता एवं सांसद ने कारखाने के सामने मैदान में बैठकर श्रमिकों की शिकायतें सुनी। इस मौके पर श्रमिकों के साथ ही महिलाएं एवं बच्चे भी उन्हें (सांसद) देखने के लिए काफी संख्या में एकत्रित थे।
दासपुर के रसिकगंज स्थित अगरबत्ती बनाने के कारखाने में करीबन दो हजार श्रमिक काम करते हैं। मंगलवार रात आग लगाने की घटना से सभी भयभीत हैं। गुरूवार दोपहर तक आग बुझाने का काम जारी था। आग किस वजह से लगी यह गुरूवार को पता लगाया जा रहा था। काफी धुआं होने की वजह से कारखाने के भीतर नहीं घुसा जा रहा हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा