Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

लोकसभा चुनाव के लिए दो दर्जन कमेटियों का गठन
नायब सैनी होंगे चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष
चंडीगढ़, 22 जनवरी (हि.स.)। हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी भी पूरी तरह से चुनावी मोड़ पर आ गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने सोमवार को प्रदेश में लोकसभा प्रभारी, चुनाव प्रबंध कमेटी तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की सूची जारी कर दी। इसके अलावा भाजपा की तरफ से दो दर्जन से अधिक समितियों का गठन किया गया है। जिनमें कई ऐसे लोगों को शामिल किया गया है, जो इस समय सत्ता में हैं और अब उन्हें संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।इससे पहले रविवार को कांग्रेस ने भी अपनी चार कमेटियों का ऐलान किया था।
सोमवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने पूर्व विधायक डॉ.पवन सैनी को अंबाला, विधायक घनाश्याम दास अरोड़ा को करनाल, शिक्षा मंत्री कंवर पाल को कुरूक्षेत्र, विधायक महीपाल ढांडा को सोनीपत, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सलाहकार अजय गौड़ को गुरुग्राम, जीएल शर्मा को फरीदाबाद, विधायक लक्ष्मण यादव को भिवानी-महेंद्रगढ़, सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन को रोहतक, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं चेयरमैन सुभाष बराला को हिसार तथा स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता को सिरसा लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सभी लोकसभा क्षेत्रों में प्रभारी के साथ एक-एक संयोजक भी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा पूर्व सांसद स्वर्गीय रत्न लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया, कृष्ण बेदी, शंकर धूपड़, संगीता सिंगला, राव नरबीर सिंह, संदीप जोशी, प्रदीप जैन, विजय पाल, जगदीश चोपड़ा व रवि सैनी को लोकसभा क्षेत्र अनुसार राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रबंध समिति का भी गठन कर दिया है। प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में विभिन्न कार्यों के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। अरविंद यादव को चुनाव कार्यालय प्रमुख बनाया गया है। पवन सैनी कॉल सेंटर प्रभारी, संजीव सैनी कार्यालय प्रबंधन प्रमुख होंगे। मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी जवाहर यादव को चुनाव के मद्देनजर मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री के मीडिया संयोजक अशोक छाबड़ा को मीडिया संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अरुण तेवतिया न्यायिक एवं चुनाव आयोग मामले देखेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील