Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]



-घर-घर पहुंचाया जा रहा पूजित अक्षत और आमंत्रण पत्र
रायबरेली,07 जनवरी(हि.स.)। कड़ाके की ठंड के बावजूद रामभक्तों का उत्साह चरम पर है। जिले में गांव और कस्बों में घर-घर जाकर लोगों को 22 जनवरी का आमंत्रण दिया जा रहा है। अयोध्या धाम से आया पूजित अक्षत कलशयात्रा यात्रा गाजे-बाजे के साथ राम दरबार की झांकी के साथ निकाली जा रही।
गांवों एवं कस्बों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अन्य संगठनों के स्वयंसेवक सुबह से ही ‘सीताराम जयराम जय-जय राम’ सिद्ध मंत्र का उच्च स्वर में कीर्तन करते हुए घर घर पूजित अक्षत देकर 22जनवरी प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण घर में देखने और दीपावली मनाने का आग्रह कर रहे हैं।
आरएसएस के अमित ने बताया कि स्वयंसेवक सुबह शाखा के बाद घरों में अक्षत देते हुए दीपावली मनाने का आग्रह कर रहें हैं। इस अभियान में समाज के सभी सामाजिक व धार्मिक संगठन उत्साह के साथ लगे हैं।
विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष विवेक सिंह का कहना है सम्पूर्ण देश राममय हो चुका है। महिला बच्चे बूढ़े विद्यार्थी नवजवानों ने कलशयात्रा व कस्बों में प्रभातफेरी अक्षत वितरण में तन्मयता के साथ भाग लें रहे हैं।
विभाग सेवा प्रमुख गया प्रसाद ने बताया कि विभिन्न धार्मिक संगठन एवं सामाजिक संगठन भी ऐतिहासिक क्षण को भव्य बनाने के अभियान में लगे हैं। मठ, मन्दिर एवं देवालयों में 22 तारीख को पूजा-अर्चना एवं दीपावली मनाने के लिए साधू संत तैयारी कर रहे हैं। सलोन, नसीराबाद, नगर रायबरेली, संताव, हरचंदपुर, बछरावां, जगतपुर में माताओं-बहनों द्वारा पीले परिधान अक्षत कलशयात्रा निकाला गया। इस भक्तिमय उत्साह के आगे कड़ाके की ठंड और बारिश बेअसर है।
संघ के ऊधम जयसवाल ने बताया कि रायबरेली में ग्राम सभा, न्याय पंचायत, ब्लॉक और नगर के बस्तियों में विभिन्न श्रेणियों की टोलियां बनाकर अक्षत वितरण 15जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य है। अक्षय वितरण अभियान में गयन्दू सिंह,धनंजय पाण्डे, रामगोपाल त्रिपाठी,अनन्त व अजय पाण्डे अक्षत पत्रक आपूर्ति का दायित्व निभा रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/रजनीश/राजेश
[ad_2]
Source link