Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बांदीपोरा, 27 फरवरी (हि.स.)। बांदीपोरा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी ठकाने का भंडाफोड़ करते हुए हथियार और गोला बारूद की एक खेप बरामद की है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने एक विशिष्ट इनपुट के आधार पर एक संयुक्त अभियान चलाया और उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अयाथमुल्ला क्षेत्र के बागों में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया।
अधिकारी ने बताया कि ठिकाने से एक यूबीजीएल ग्रेनेड लॉन्चर, सात यूबीजीएल ग्रेनेड, 95 राउंड, गोला-बारूद और एक बैग जब्त किया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त करके हथियार और गाोला बारूद अपने कब्जे में ले लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/आकाश