[ad_1]

सिलीगुड़ी, 06 मार्च (हि.स.)। जमीन कब्जा को लेकर इलाके में तनाव फैल गया। घटना बुधवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 32 की है। घटना के बाद एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को सामान्य किया।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इलाके में दो बड़े मैदान है। इन दोनों क्षेत्रों पर एक माफिया समूह लंबे समय से कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। इस दिन जब स्थानीय लोग इसे रोकने गए तो इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि राजगंज भूमि सुधार विभाग के अधिकारी पुलिस को बिना सूचित किए आखिर क्यों जमीन का सर्वे करने पहुंचे। दूसरी तरफ, घटना की सूचना मिलने पर एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस को इलाके में तैनात रखा गया है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा