[ad_1]

अलीपुरद्वार,16 मार्च (हि.स.)। जिले के बीरपाड़ा सिंघानिया चाय बागान में तेंदुए का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंघानिया चाय बागान के तीसरे खंड के नाले में श्रमिकों ने शुक्रवार रात एक तेंदुए के शव को मृत पड़ा देखा।
जिसके बाद वन विभाग के दलगांव रेंज को इसकी सूचना दी गई। सुचना पर दलगांव रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए के शव को बरामद किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।
हिन्दुस्थान समाचार /सचिन