Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]





काठमांडू, 14 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मस्थली पर बनने वाले मन्दिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दुनिया के अलग-अलग देशों में अपने तरह से जुड़ने का प्रयास किया जा रहा है। नेपाल के कई शहरों में मंदिरों को उस दिन के लिए विशेष रूप से सजाया संवारा जा रहा है।
नेपाल-भारत के सीमावर्ती शहर बीरगंज के श्रीराम मंदिर की दीवारों पर रामायणकालीन चित्रों को बनाया जा रहा है। बीरगंज महानगरपालिका के तरफ से शहर के विभिन्न मंदिरों को सजाने का काम किया जा रहा है। बीरगंज के मेयर राजेशमान सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर सभी मंदिरों को विशेष रूप से श्रृंगार किया जा रहा है। कई कलाकारों को रामायणकालीन चित्र दीवार पर बनाने के कहा गया है और काम चल रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास /प्रभात
[ad_2]