[ad_1]

जम्मू, 01 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार के गृह विभाग ने शुक्रवार को आईपीएस अधिकारी तेजिंदर सिंह को राजौरी-पुंछ रेंज का डीआईजी नियुक्त किया है। अभी तक आईपीएस सुनील गुप्ता इस पद को अतिरिक्त प्रभार के रूप में संभाल रहे थे।
प्रशासन के एक आदेश में कहा गया है कि आईपीएस तेजिंदर सिंह को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में राजौरी-पुंछ रेंज के डीआईजी के रूप में तैनात किया जाता है, जिससे आईपीएस सुनील गुप्ता को उक्त पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्ति मिलेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनीत