Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

उधमपुर, 24 फरवरी(हि.स.)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टिकरी पुलिस पोस्ट तथा रंैबल पुलिस स्टेशन द्वारा मध्य रात्रि को नाका लगाया तथा गाड़ियों की चेकिंग प्रारंभ की। चेकिंग के दौरान टिकरी पुलिस ने दो ट्रकों जिनमें 29 के करीब मवेशी भरे हुए थे को मुक्त कराया। पुलिस ने इस सिलसिले में दोनों ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं दूसरी ओर रैंबल पुलिस द्वारा भी चेकिंग की गई तथा एक ट्रक से 30 के लगभग मवेशियों को तस्कर के चंगुल से मुक्त करवाया। पुलिस ने इस सिलसिले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान