Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुर्शिदाबाद, 29 फरवरी (हि.स.)। मुर्शिदाबाद जिले में बहरमपुर अंतर्गत कांदी-बहरमपुर राज्य राजमार्ग पर कालाबागान इलाके में गुरुवार सुबह हुए सड़क दुर्घटना में एक शिक्षिका की मौत हो गई और करीबन छह लोग घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृत स्कूल टीचर का नाम ज्योत्सना यास्मीन (45) था। वह उदयचंदपुर हाई स्कूल में दर्शनशास्त्र की शिक्षिका थीं। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक ऑटो बहरमपुर से कांदी की ओर जा रहा था और उसी समय विपरीत दिशा से बालू लदी एक लॉरी आ रही थी। दोनों गाड़ियां नियंत्रण खो बैठीं और आमने-सामने टकरा गईं। इस घटना में ऑटो में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय निवासियों ने उन्हें मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए जहां ज्योत्सना यास्मीन को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक घायलों में दो की हालत गंभीर है।
इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने बहरमपुर-कांदी राज्य राजमार्ग को काफी देर तक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि दिन भर उस रास्ते से ओवरलोड बालू लदे डंपर गुजरते हैं। नतीजन सड़क दुर्घटनाएं रोजाना की बात बन गयी है। पिछले एक माह में क्षेत्र में कम से कम सात सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कई लोग मरे और घायल हुए हैं। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा