[ad_1]

कोलकाता, 06 मार्च (हि.स.)। तृणमूल के सभी पदों से इस्तीफा के बाद उत्तर 24 परगना जिला अंतर्गत बराहनगर विधायक पद से इस्तीफा देने वाले तापस रॉय के त्यागपत्र को विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने स्वीकार नहीं किया है। सोमवार को उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया था। उसके बाद आज यानी बुधवार को उन्हें एक बार फिर विधानसभा में अध्यक्ष ने बुलाया था। उसी के मुताबिक तापस राय पहुंचे थे लेकिन अध्यक्ष ने उन्हें बता दिया कि आपके आवेदन में त्रुटियां हैं। नए सिरे से इस्तीफा देना होगा। विधायक पद से उसका त्यागपत्र स्वीकार नहीं होने पर तापस ने कहा कि उन्होंने नियमानुसार इस्तीफा दिया है। विधायक पद छोड़ने से पहले पार्टी के सारे पद छोड़ दिए हैं फिर भी इस तरह से किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश /गंगा