Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हमारा संकल्प है कि भारत 2047 तक विश्व का नंम्बर एक देश बनेः दिलीप जायसवाल
शहडोल, 7 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)दिलीप जायसवाल ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना पुनीत एवं पवित्र कार्य है। दीन-हीन और जरूरतमंद लोगों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाना वास्तविक पूजा है। उन्होंने कहा कि शासकीय अधिकारी, कर्मचारी उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पवित्रता के साथ करें और जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाएं।
राज्यमंत्री जायसवाल रविवार को शहडोल नगर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी के घरों तक पानी पहुंचाना प्रधानमंत्री नरेन्द्र का सपना है। इस सपने को साकार करना है। जल जीवन मिशन के कार्य गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए और इन कार्यों की सतत मानिटरिंग भी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि 2047 में भारत अपना आजादी का 100वां वर्ष मनाएगा। प्रधानमंत्री का सपना है कि वर्ष 2047 तक भारत में कोई समस्या न हो, गांव मोहल्लों, नगरों में सभी मूलभूत सुविधाएं हो, अच्छी सड़कें हो, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं हों। उन्होंने कहा कि इसी संकल्प से साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारा संकल्प है कि भारत 2047 तक दुनिया का नम्बर एक देश बने।
जायसवाल ने कहा कि उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि जैसी अभिनव योजना संचालित कर रही है, जिससे गरीब और कमजोर तबके के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री बने, तब से देश तेजी से विकास कर रहा है। देश का अधोसंरचनात्मक विकास हुआ है, स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ी है। कृषि क्षेत्र में हम तेजी से विकास कर रहे हैं। कभी हमारा देश विश्व में 11वें नम्बर पर था आज हम विश्व में तीसरे नम्बर पर है। यह परिणाम हमें दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण मिले हैं।
इस अवसर पर विधायक मनीषा सिंह ने कहा कि शहडोल नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन का उद्येश्य है कि नगर में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित होनी वाली योजनाओं का लाभ पात्र नगरवासियों को सरल एवं सहजता से मिल सके।
इस अवसर पर राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने विकसित संकल्प भारत यात्रा कार्यक्रम के दौरान योजनाओं से लाभाविंत हितग्राहियो को हितलाभ का वितरण भी किया। साथ ही भारत को विकसित और सुदृढ़ बनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में कलेक्टर वंदना वैद्य, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, मुख्य नगरपलिका अधिकारी अक्षत बुंदेला, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे, समाजसेवी कमलप्रताप सिंह, संतोष लोहानी सहित अन्य प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश
[ad_2]
Source link