Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 26 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में सेवादल के नेतृत्व में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ध्वजारोहण किया। ध्वज को सलामी दी तथा वंदे मातरम, विजय विश्व तिरंगा प्यारा और जन-गण-मन का गायन हुआ। सेवादल अध्यक्ष योगेश यादव एवं सेवादल द्वारा गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया गया।
जीतू पटवारी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए देश की संप्रभुता, अक्षुण्णता और भाईचारा बनाये रखने का प्रदेश की जनता के नाम संबोधन दिया। इस अवसर पर पटवारी सहित कांग्रेसजनों ने परस्पर बधाई प्रेषित की। मिष्ठान वितरित किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा / उमेद