Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

अयोध्या, 09 मार्च (हि.स.)। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से अयोध्या के लिए चलता-फिरता एटीएम और एक एम्बुलेंस श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को प्रदान की गई। इसके अलावा रन फॉर राम के आयोजन के लिए 12 लाख रुपये का चेक भी क्रीड़ा भारती के निमित्त प्रदान किया।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय से मिलने एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खाला आज सुबह कारसेवकपुरम पहुंचे। श्री खाला ने महामंत्री को राम मंदिर के आस-पास और अन्य प्रमुख स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एटीएम वाहन को चम्पत राय ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा एम्बुलेंस की चाभी और रन फॉर राम के लिए बारह लाख का चेक और मंदिर परिसर हेतु वट व आंवला का पौधा भी महामंत्री ने स्वीकारा।
इस अवसर पर बैंक के सीजीएम शरद एस चांडक, अरुण कुमार साहू, डीजीएम लखनऊ श्री नटराजन, विश्व हिन्दू परिषद के कोटेश्वर शर्मा, गजेन्द्र सिंह, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा आदि उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय/प्रभात