[ad_1]

हमीरपुर, 11 मार्च (हि. स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं 28 से 30 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो जयदेव ने सोमवार को बताया कि इस वर्ष की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं की मेजबानी गौत्तम कॉलेज ऑफ फार्मेसी हमीरपुर कर रहा है। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में तकनीकी विवि से संबंधित सरकारी व निजी इंजीनियरिंग, फार्मेसी और मैनेजमेंट के शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में महिला व पुरुष वर्ग की कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन, चेस, कैरम बोर्ड, टेबल टेनिस, जूडो और ताइक्वांडो के मुकाबले खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों को खेलकूद प्रतियोगिता में टीमें भेजने के लिए सूचित किया जा चुका है।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/सुनील