Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

लखनऊ, 26 मार्च (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंगलवार को राज्य कार्यकारिणी में एक प्रदेश सचिव और बदायूं नगर अध्यक्ष को नामित किया है। यह जानकारी मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने दी।
उन्होंने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने हिसामुद्दीन पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव बनाया है जबकि फरहत अली पुत्र सरफराज अली जनपद बदायूं का नगर अध्यक्ष नामित किया गया है। प्रदेश सचिव और बदायूं नगर अध्यक्ष को लोकसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने और गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/मोहित/प्रभात