[ad_1]

औरैया, 09 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोकसभा चुनाव से पूर्व देश की आधी आबादी को राहत देने के लिए घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में सौ रुपए की कमी को गृहणियों ने केंद्र सरकार का एक सराहनीय कदम बताया है। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष ज्योत्स्ना गुप्ता ने शनिवार को कहा कि चुनाव के मद्देनजर ही सही केंद्र सरकार के इस निर्णय से महिलाओं को किचन के बजट को बनाने में काफी सहूलियत मिलेगी।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार के इस निर्णय से महिलाओं को काफी मदद मिलेगी। प्रेमलता ने कहा कि केंद्र सरकार ने होली के त्यौहार के समय महिलाओं को यह तोहफा देकर दिल जीत लिया है।
इस अवसर पर सुनीता राजावत, ऊषा कठेरिया, नीरज शाक्य, सविता राजावत, सुलोचना प्रजापति आदि महिलाओं ने भी घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में की गई सौ रुपए की कमी को केंद्र सरकार का सराहनीय क़दम बताया है।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील /मोहित