Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गोपेश्वर, 26 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनाव कराने के लिए चमोली जिला मुख्यालय स्थित गोपेश्वर पीजी कॉलेज के भवन और उसके परिसर का अधिग्रहण किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी के अधिग्रहण आदेश के क्रम में लोकसभा चुनाव में प्रयोग में आने वाली ईवीएम मशीनों के प्रथम रेंडमाइजेशन के पश्चात विधानसभावार अलग-अलग कक्षों में सुरक्षित रखने, मतदान के पश्चात पोल्ड ईवीएम को स्ट्रांग रूमों में सुरक्षित रखने, मतगणना तथा निर्वाचन संबंधित विभिन्न कार्यों को करने के लिए पीजी कॉलेज गोपेश्वर के भवन और परिसर को छह जून तक के लिए अधिग्रहित किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/सत्यवान/रामानुज