Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


-परिवार के अन्य सदस्यों ने बगल के घर में छलांग लगाकर बचाई जान
सूरत, 8 मार्च (हि.स.)। सूरत के मोटा वराछा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (आआपा) के कॉरपोरेटर जितेन्द्र (जितू) काछडिया के घर में आग लगने से पुत्र की मौत हो गई। घटना में परिवार के अन्य 6 सदस्य किसी तरह बगल के बंगले में कूदकर जान बचाने में सफल रहे। घटना गुरुवार-शुक्रवार को रात 2 बजे की बताई गई है। फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
सूरत के मोटा वराछा क्षेत्र की आनंदधारा सोसायटी में आआपा कॉरपोरेटर जितेन्द्र काछडिया अपने संयुक्त परिवार के साथ रहते हैं। ग्राउंड प्लस दो मंजिल के बंगले में परिवार के दो लड़के समेत अन्य 5 सदस्य रहते हैं। देर रात आग लगने के दौरान परिवार के 7 सदस्य सोए हुए थे। घटना की जानकारी मिलने पर पूरा परिवार दहशत में आ गया। एक बेडरूम में प्रिंस (17) और उसका भाई सोया हुआ था। आग के धुएं के बीच उसके चाचा ने जाकर उसे जगाया। इसके बाद सभी बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। आग के कारण घर की सीढ़ियों के सहारे नीचे उतरने की स्थिति नहीं थी। परिवार के अन्य 6 सदस्यों ने समीप के मकान की छत पर कूदकर किसी तरह अपनी जान बचा ली। प्रिंस धुआं के कारण बाहर नहीं निकल पाया और वहीं फंस गया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई तो कई गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया।
दूसरी मंजिल पर प्रिंस गंभीर हालत में मिला। उसे तत्काल स्मीमेर अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।ॉ
हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/संजीव