[ad_1]

पुंछ, 29 फरवरी (हि.स.)। पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर तैनात एक सेना के एक जवान की अपनी ही राइफल से आकस्मिक गोली चलने से वह घायल हो गया। यह जानकारी गुरूवार को अधिकारियों ने दी।
उन्होंने बताया कि जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में गलती से राइफल चल जाने से जवान के बाएं पैर में चोट लगी है। जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
हिन्दुस्थान सामाचार/बलवान