Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर, 24 मार्च (हि.स.)। ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके स्थित बाल सुधार गृह से एक बार फिर सौलह नाबालिगों ने भागने की कोशिश की। जानकारी में सामने आया है कि बालअपचारियों ने भागने के लिए बाथरुम की दीवार को तोड़ी। लेकिन ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के सचेता होने के चलते भागने में कामयाब नहीं हो सके। वहीं तलाशी में बाल अपचारियों के पास से लोहे के पाइप व पत्तियां हैं। इस संबंध में थाने में बाल सुधार गृह से भागने की कोशिश करने वाले सौलह बाल अपचारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
एसआई ममता ने बताया कि थाना इलाके के सेठी कॉलोनी में स्थित बाल सुधार गृह के केयर टेकर कन्हैयालाल ने मामला दर्ज करवाया है कि बाईस मार्च को नाइट ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब ग्यारह बजे सुरक्षा कर्मियों ने विशेष गृह के प्रथम तल को चेक किया। बाल अपटारी बाथरुम के पास दीवार तोड़ते हुए दिखाई दिए। पुलिस और सुरक्षा गार्ड को देखकर बाल अपचारी अंदर बेरिक की तरफ भाग गए। उनके हाथ में लोहे की पत्तियां और पाइप थे। चेक करने पर बाथरूम की दीवार में लगी तीन टाइल्स टूटी थी। उसी जगह से दीवार भी टूटी हुई मिली। वहीं बाल अपचारियों के भागने की कोशिश करने को लेकर अधिकारियों को सूचित किया गया।
एसआई ममता ने बताया कि विशेष गृह में रह रहे सभी किशोर सजायाप्ता और बालिग हैं। तलाश में मिली लोहे की पत्तियों और पाइप को जब्त कर लिया गया है। सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर