[ad_1]


गांधीनगर, 28 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात में पहली बार आयोजित हो रहे फिल्म फेयर अवार्ड्स में सहभागी होने आए हिंदी फिल्म जगत के सुप्रसिद्ध कलाकारों से गिफ़्ट सिटी में कार्यक्रम से पहले सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर गिफ़्ट सिटी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार डॉ. हसमुख अढिया एवं पर्यटन विभाग के सचिव हारित शुक्ला, टीसीजीएल के एमडी सौरभ पारधी आदि भी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / बिनोद/प्रभात