[ad_1]

फतेहाबाद पहुंची कांग्रेस की जनसंदेश यात्रा, किरढान में जनसभा को किया संबोधित
फतेहाबाद, 29 जनवरी (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि झूठ और जुमलों पर आधारित गठबंधन सरकार की विदाई का समय आ गया है। कांग्रेस संदेश यात्रा के बाद प्रदेश में बदलाव आएगा, कांग्रेस की सरकार बनेगी फिर जनता की मर्जी के सारे काम होंगे। वे सोमवार को कांग्रेस जनसंदेश यात्रा के दौरान फतेहाबाद के गांव किरढ़ान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थी।
पूर्व विधायक एवं कार्यक्रम के आयोजक बलवान सिंह दौलतपुरिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। जनसंदेश यात्रा सोमवार को फतेहाबाद के गांव भोड़ा होशनाक, ढाण्ड होते हुए गांव किरढ़ान पहुंची थी। यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि आज भाजपा राम का नाम लेकर फिर जनता को गुमराह करना चाहती है, इनके बहकावे में नहीं आना है। राम पहले भी हमारे थे और हमारे ही रहेंगे, राम का नाम लेने के लिए भाजपा के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि राम-नाम से बात नहीं बनेगी। राम-नाम को हमारा है, तुम्हारा नहीं है। बीजेपी-आरएसएस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। राम-राम कहना हमारी संस्कृति है। सरकार का जो काम है, वह सरकार करे। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर वे रोजगार व परीक्षाओं के नाम पर हुए घोटालों का श्वेत पत्र जारी रवाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को अब आगे नई पीढ़ी, देश के बारे में सोचना होगा। बीजेपी की बातों में नहीं फंसना है। राहुल गांधी और खडग़े के बारे में सोचना है और लोगों को पार्टी के साथ जोडऩा है।
पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि हम एकता के साथ संघर्ष करेंगे। कुमारी सैलजा ने जो वायदा किया है वह हमेशा पूरा करती है बड़ी नेता है और हम मिलकर हरियाणा की प्रगति में मजबूत भूमिका निभाएंगे। इस मौक पर हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुज्जर, विधायक रेणुबाला, पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, पूर्व विधायक रणधीर सिंह धीरा, ब्लाक समिति भट्टू के पूर्व चेयरमैन नवनीत गोदारा, सहित अनेक कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/अर्जुन/संजीव