[ad_1]

नाहन, 24 फ़रवरी (हि.स.)। नशा छोड़ो खेल खेलों थीम का साथ शनिवार को नाहन के ऐतिहासिक चौगान में क्रिकेट कप प्रतियोगिता आरम्भ हुआ। इसमें जिला सहित अन्य पड़ोसी राज्यों से भी लगभग 80 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभायंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने किया।
डाइनामिक क्लब हर वर्ष युवाओं को नशे से दूर करने व् खेलों से जोड़ने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन करता है ताकि युवा वर्ग खेलों के प्रति कर्षित हों व् नशे से दूर रहें। यह प्रतियोगिता 9 दिनों तक चलेगी व् नॉक आउट आधार पर मैच खेले जायेंगे
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने बताया कि इस तरह के आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने में कारगर सिद्ध हो सकते हैं इसलिए युवाओं को खेलों से जुड़ना चाहिए व् नशे से दूर रहने का संकल्प करना चाहिए।
क्लब के अध्यक्ष योगी ठाकुर ने बतायाकि युवाओं को खेलों से जोड़ने व् नशे से दूर रखने के उदेशीय से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है और विजेता टीम को अच्छी नकद राशि भी प्रदान की जाती है।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील