Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुवाहाटी, 30 जनवरी (हि.स.)। रेल यात्रियों की सुविधा में एक कदम बढ़ाते हुए, पूर्वोत्तर सीमा रेल (पूसीरे) के लमडिंग मंडल अंतर्गत बिहारा स्टेशन पर ट्रेन संख्या 13176/13175 (सिलचर – सियालदह – सिलचर) कंचनजंघा एक्सप्रेस का दो मिनट के लिए अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। सिलचर के माननीय सांसद (लोकसभा) डॉ. राजदीप राय ने 29 जनवरी को बिहारा स्टेशन पर नए ठहराव के साथ कंचनजंघा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
पूसीरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने आज बताया है कि सिलचर से ट्रेन संख्या 13176 (सिलचर- सियालदह) कंचनजंघा एक्सप्रेस रवाना होने के बाद उसी दिन बिहारा 13:25 बजे पहुंचेगी और 13:27 बजे प्रस्थान करेगी। सियालदह से ट्रेन संख्या 13175 (सियालदह – सिलचर) कंचनजंघा एक्सप्रेस रवाना होने के बाद अगले दिन बिहारा 12:00 बजे पहुंचेगी और 12:02 बजे प्रस्थान करेगी। इस नए ठहराव से स्थानीय लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद