Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नगांव (असम), 01 फरवरी (हि.स.)। नगांव पुलिस फिर से नशे के खिलाफ अभियान आरंभ किया है। गुप्त सूत्रों के अनुसार आज तड़के सामागुरी पुलिस की एक टीम ने बर्मा और कवाईमारी को जोड़ने वाली सड़क पर छापामारा और मादक पदार्थों से भरी एक साबुनदानी को जब्त किया। साथ ही दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पुठीखाइटी के वाहिदुल रहमान और चापरमुख सिंह गांव के राजू सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों के पास से एक निजी वाहन (एएस-02एएन-1514) को भी जब्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार अनुसार कछार जिला मुख्यालय शहर सिलचर से ड्रग्स के खरीदा गया था। सामागुरी पुलिस गिरफ्तार लोगों से और जानकारी के लिए पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर/श्रीप्रकाश/अरविंद