Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

लखनऊ, 16 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख नरेंद्र सिंह की माता शांति देवी का शनिवार को बरेली में निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थी। पिछले कुछ दिनों से उन्हें बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल में ही शनिवार को प्रातः उन्होंने अंतिम सांस ली। शांति देवी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार आज ही बरेली में किया जाएगा।
नरेंद्र सिंह की एक बहन व चार भाई हैं। उनकी मां शांति देवी छोटे बेटे योगेंदर सिंह के पास बरेली में ही रहती थीं। संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख नरेंद्र सिंह लखनऊ से बरेली पहुंच गए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/बृजनंदन
/मोहित